ग्रीन जोन की तरफ बढ़ता कोरोना, अब इस जिले में दस्तक, प्रशासन में हड़कंप

ग्रीन जोन की तरफ बढ़ता कोरोना, अब इस जिले में दस्तक, प्रशासन में हड़कंप

Coronavirus economic impact concept image

भोपाल/सीधी।

लॉकडाउन थ्री खत्म खत्म होने की ओर है लेकिन मध्यप्रदेश (madhypradesh)में कोरोना वायरस (corona virus)के मामले कम होने का नाम नही ले रहे है। खास करके ग्रीन जोन वाले इलाकों में भी कोरोना तेजी से दस्तक दे रहा है। नीमच, सतना, सीहोर और झाबुआ जैसे जिलों के बाद अब सीधी में (Sidhi district) में कोरोना (corona) ने एंट्री मार ली है, यहां एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।बता दे कि यह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का गृह जिला है।

दरअसल, जिले के ग्राम कोल्हूडीह के निवासी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं।बताया जा रहा है कि युवक 8 मई को मुंबई से सीधी वापस आया था और सीधे ही अपने घर चले गया था। ग्राम वासियों की सूचना के आधार पर मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा तत्काल 9 मई उनके घर पर पहुंचकर जांच की गई। कोरोना संदिग्ध होने के कारण उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन करते हुए उनकी कोविड-19 की सैंपलिंग की गई, 11 मई को प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होते ही उन्हें रात में ही क्वारंटाइन केंद्र से नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा चुका है। मरीज़ का स्वास्थ्य सामान्य है। वही अबतक ग्रीन जोन में रहे जिले में कोरोना पॉजिटिव के मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews