Sidhi News: सीधी जिले में सोन नदी का जोगदहा पुल हुआ क्षतिग्रस्त, बड़ें वाहनों के लिए रूट किया गया परिवर्तित

Sidhi News: सीधी जिले में सोन नदी का जोगदहा पुल हुआ क्षतिग्रस्त, बड़ें वाहनों के लिए रूट किया गया परिवर्तित

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया बहरी-मार्ग के बीच सोन नदी का जोगदहा पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पाते ही चुरहट एसडीओपी विवेक कुमार गौतम, सिहावल एसडीएम नीलांबर मिश्रा, तहसीलदार आर.डी. साकेत, थाना प्रभारी अमिलिया केदार परौहा, थाना प्रभारी बहरी पवन सिंह मौकास्थल पर पहुंचे और पुल का निरीक्षण किया गया। साथ ही, वहां मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

पुल के लिए बुलाया गया था नया टेंडर

बता दे कि पुल पहले से काफी जर्जर हो चुकी थी। जिसके लिए कई बार लोगों ने संबंधित विभाग से सूचित किया था लेकिन इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि, पुल के लिए नए टेंडर को बुलाया गया था। जिसका काम काफी सालों से चल रहा था लेकिन अभी तक कार्य को किसी नतीजे तक नहीं पहुंचाया जा सका और आखिरकार पुल क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रशासन ने बदलें रूट 

वहीं, मामले में सिहावल एसडीएम नीलांबर मिश्रा ने बताया कि, सोन नदी का जोगदहा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसलिए सुरक्षा को देखते हुए केवल चार पहिया और दोपहिया वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी गई है। बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन ने बड़े वाहनों के लिए रूट को बदल दिया है। इस मार्ग को बंद करने के बाद अब बड़े वाहनों को बहेरा-डाबर होते हुए पटपरा मार्ग से सीधी की तरफ से बहरी की ओर जाना होगा और अमिलिया की तरफ से पटपरा होते हुए सीधी की तरफ से बहरी जाया जा सकता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews