Sidhi News : खेत पर संदिग्ध अवस्था में मिले प्रेमी युगल के शव , जांच में जुटी पुलिस

indore news

सीधी, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। मध्य प्रदेश के सीधी (Sidhi) से जहां प्रेमी युगल (Lover Couple) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली दोनों के शव (Body) खेत में पड़े मिले हैं। पूरा मामला मझौली थाना इलाके के अमेढ़ीया वार्ड क्रमांक 2 का है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी और उससे 2 साल छोटी प्रेमिका कल शाम से लापता थे। परिजन उनकी तलाश में देर रात तक भटकते रहे। काफी तलाश के बाद जब दोनों नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई और आज सुबह दोनों का शव अमेढ़ीया वार्ड नंबर 2 गांव में खेत की मेड पर पड़ा हुआ मिला।  दोनों के शवों के पास में कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल भी मिली है जिससे आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या (Suicide)की है।

ये भी पढ़ें – क्षिप्रा नदी में हुए धमाके का क्या देवास से बहकर जा रहे पानी से है कोई कनेक्शन?

प्रेमी युगल (Lover Couple) के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया आनन-फानन में मझौली थाना पुलिस को इसकी सूचना की गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या (Suicide) का मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि दोनों नाबालिगों ने आत्महत्या (Suicide)की है या उनकी हत्या हुई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews