
Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक युवक की लाश मिलने से उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब वो शव सीएम शिवराज की सभा से कुछ ही दूरी पर मिला। दरअसल, जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा होनी थी। जहां युवक की लाश मिलने पर परिजन वहीं पर हंगामा करने लगे। सूचना मिलती ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, आक्रोश में शव को रखकर प्रदर्शन किया जा रहे। साथ ही, वो सीएम से मिलने की जिद पर अडे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले को शांत करवाने में जुटी हुई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

