पूर्व नेता प्रतिपक्ष का तंज, कहा- “बीजेपी में बढ़ी सर्कस के टाइगरों की संख्या”

पूर्व नेता प्रतिपक्ष का तंज, कहा- “बीजेपी में बढ़ी सर्कस के टाइगरों की संख्या”

सीधी/पंकज सिंह

मंत्रिमंडल गठन के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में सर्कस के टाइगरों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने मंत्रिमंडल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि विंध्य जहां से भाजपा को जन समर्थन मिला, उस क्षेत्र की उपेक्षा करते हुये मंत्रिमंडल में सौदेबाजों को तवज्जो दी गई है।

अजय सिंह ने कहा कि भाजपा में अभी तक एक नेता अपने को “टाइगर जिंदा है” कहते थे लेकिन अब तो वहां दगाबाज पीठ पर छुरा भोंकने वाले भी खुद को टाइगर कह रहे हैं। उन्होने सवाल किया कि ये कैसे टाइगर है क्योंकि असल टाइगर तो सामने से वार करता है। इसी के साथ अजय सिंह ने विंध्य क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप भी लगाया। उन्होने कहा कि भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें इस क्षेत्र से जीती और सबसे ज्यादा मंत्री वे बने जिन्होंने गद्दारी की। अजय सिंह ने कहा कि इस मंत्रिमंडल गठन से साफ जाहिर होता है कि धन और पद लोभी विंध्य की जनता पर भारी पड़े हैं और इस तरह बीजेपी ने जनता के  साथ धोखा किया है। यही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है। बीजेपी पर मध्यप्रदेश के गौरवशाली राजनीतिक इतिहास को कलंकित करने का आरोप लगाते हुए अजय सिंह ने कहा कि उन्हें तक मंत्री बना दिया गया जो विधानसभा के सदस्य ही नहीं हैं। उन्होने कहा कि आने वाले उपचुनावों में प्रदेश की जनता बताएगी कि मध्यप्रदेश में सौदेबाजी की सरकार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तब टाइगर को पता चलेगा कि वह जिंदा तो है पर सर्कस से ज्यादा उसका कोई स्थान नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews