कुंवर अर्जुन सिंह की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 3 दिन का मझौली में होगा आयोजन

कुंवर अर्जुन सिंह की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 3 दिन का मझौली में होगा आयोजन

सीधी। पंकज सिंह. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कुंवर अर्जुन सिंह की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15, 16 एवं 17 मार्च को मझौली के बी.टी.आई. ग्राउण्ड में किया जा रहा है। उक्त स्वास्थ्य शिविर में आने वाले समस्त मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा कराई जायेगी। गम्भीर रूप से बीमार ऐसे मरीज जिन्हें आपरेशन के लिए चिन्हित किया जाएगा। उनका आपरेशन एवं उपचार चिरायू हास्पिटल भोपाल में निःशुल्क कराया जाऐगा। साथ ही एक अटेण्डेन्ट के साथ उनके आने-जाने का खर्च भी दिया जाएगा। उक्त स्वास्थ्य शिविर का सम्पूर्ण खर्च एवं आपरेशन इत्यादि मे लगने वाला खर्च विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के द्वारा वहन किया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर को 13 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। 15 तारीख को मड़वास, पोड़ी, मझौली, चमराडोल, चिनगवाह, 16 तारीख को गांधीग्राम, निवास, कुसमी, टमसार सेक्टर में जबकि 17 मार्च को खड्डी, हनुमानगढ़, नगरपालिका सीधी एवं आस-पास, चैफाल सेक्टर के मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews