
Sidhi News : मध्य प्रदेश की सीधी जिले में आए-दिन बदमाशों का आतंक देखने को मिलता है। जिसपर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार धड़-पकड़ अभियान चलाया जाता है। जिसमें उन्हें सफलता भी हाथ लगती है। इसी कड़ी में एक बार फिर पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास और चोरी के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस पर विभिन्न धाराओं में पहले से ही मामला पंजीबद्ध है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।
10 सालों से था फरार
बता दें कि आरोपी पिछले 10 सालों से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी। वहीं, आज पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मुखिबर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे पकड़कर थाने लाया गया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी
वहीं, थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय का कहना है कि पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए 1400 किलोमीटर दूर सिलवासा दादर नगर हवेली गई थी। आरोपी की पहचान संतोष निवासी उत्तर करोदिया के रूप में की गई है, जिसपर कोर्ट ने कई मामलों में स्थाई वारंट जारी किया था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। अब आरोपी को गिरफ्तार कर उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय, उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी, आरक्षक अक्षय तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

