Sidhi News: सीधी जिले की जमोड़ी पुलिस ने साढ़े 4 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

arrest

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। पुलिस द्वारा आए दिन अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अपराधिक मामलों को जड़ से खत्म किया जा सके। इसके बावजूद शातिर बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है। जिसमें जमोड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर से मिली थी सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नीले रंग की हुंडई वर्ना में गांजा लेकर चुरहट से सीधी की ओर जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित करते हुए इलाके में नाकाबंदी की और सभी वाहनों की तलाशी ली गई। फिर इस नीले रंग की कार से 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिसकी कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही, आरोपियों के पास से 10 लाख की कार भी जब्त कर ली गई है।

एक आरोपी भागने में सफल

वहीं, घटना के दौरान एक शख्स उतरकर भागने में सफल रहा जबकि दो पुलिस की गिरफ्तर में हैं। फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ाई से पुछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है जल्द ही मामले में फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews