
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Sidhi News : मध्य प्रदेश की सीधी पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूरे घर में दुख का माहौल बना हुआ है। साथ ही परिवार के सभी सदस्य आक्रोशित भी है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
23 सितंबर की घटना
दरअसल, मामला सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत रामनगर का है। बता दें कि घटना 23 सितंबर की है, जब 80 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके अपने ही घर पर मिली थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस दौरान पुलिस ने बताया कि जब मृतक की पहचान काशी प्रसाद केवट के रूप में की गई थी। इसके साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई।
उपनिरीक्षक ने कही ये बात
वहीं, उपनिरीक्षक शेषमणि मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने अपने पिता के गले पर कुल्हाड़ी से वार किया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी ले जाकर घर के अंदर छुपा दिया और मौके से फरार हो गया था। बता दें कि यह विवाद संपत्ति को लेकर था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राममिलन केवट मृतक की पहली पत्नी का बेटा है। जिसने पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद अपने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

