बाइक और कार की जोरदार टक्कर, हादसे में दो की मौके पर मौत, एक गंभीर

बाइक और कार की जोरदार टक्कर, हादसे में दो की मौके पर मौत, एक गंभीर

सीधी| मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। हादसा तब हुआ जब एक बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग 39 सीधी सिंगरौली सड़क मार्ग पर बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

दोनों मृतक बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत झींगाझर के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे में अशोक रावत (18) और इंद्रभान रावत (22) की मौके पर मौत हो गई। वहीं रविन्द्र कोल (21) नाम का व्यक्ति घायल हुए है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews