Sidhi Accident News: सीधी में स्कूल बस ने कार को मारी टक्कर, कार में मौजूद थे कांग्रेस नेता पंकज सिंह, पढ़ें पूरी खबर

MP News, accident

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक स्कूल बस ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आईटी सेल पंकज सिंह और उनकी बेटी को चोट लगी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। आइए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से…

गऊघाट पुल के पास का मामला

दरअसल, मामला सीधी जिले के गऊघाट पुल के पास का है। जहां एक स्कूल बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सामने एक ट्रक से टकरा गई। गनीमत ये रही कि कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ। बता दें कार में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आईटी सेल पंकज सिंह और उनकी बेटी मौजूद थी। जिन्हें मामूली चोट आई हैं।

स्कूल बस में 22 बच्चे थे सवार

वहीं, हादसे के वक्त स्कूल बस में करीब 22 बच्चे सवार थे। जिस जगह घटना हुई वहां करीब 40 फीट नीचे गहरी खाई भी थी। उसके बाद नीचे सोन नदी भी थी। फिलहाल, मामले में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews