Sidhi News: सीधी मामले पर नाराज शिवराज नाराज बोले,’देश में छवि धूमिल हुई’ एसपी पर गिर सकती है गाज

shivraj singh

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। सीधी में पुलिस हिरासत में पत्रकारों को अर्धनग्न करने के चित्र वायरल होने के बाद देशभर में मचे बवाल को लेकर मुख्यमंत्री ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के दौरान शिवराज ने इस मामले को लेकर चिंता जताई है। इस मामले में सीधी के एसपी पर भी कार्यवाही हो सकती है। दो दिन पहले सीधी के पत्रकारों के अर्धनग्न चित्र देशभर में वायरल होने से बवाल मच गया।

यह भी पढ़ें – Indore News: एरोड्रम थाने क्षेत्र में गाड़ी टकराने के विवाद में युवक ने पुलिस कांस्टेबल को बुरी तरह पीटा

पुलिस ने सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल के पुत्र के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज किया था। जिस के समर्थन में कुछ पत्रकार पुलिस थाने पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस ने इन सब को हिरासत में ले लिया और इनके अर्ध नग्न चित्र सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। चित्र वायरल होते हुए पूरे देश भर में बवाल मच गया और इसे लेकर मध्य प्रदेश सरकार की अच्छी खासी किरकिरी हुई।

यह भी पढ़ें – Sagar News: सागर में चलती कार में खिला रहे थे आईपीएल सट्टा, पुलिस ने घेराबंदी कर दो सटोरियों को दबोचा

हालांकि इस मामले में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश दे दिए लेकिन बवाल अभी थमा नहीं है। कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि “घटना उचित नहीं है। इस तरह के चित्र से पूरे देश में छवि धूमिल हुई है। ऐसा नहीं होना चाहिए।”

यह भी पढ़ें – क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का है इरादा, आगे बढ़ने से पहले पांच जरूरी बातें

इस पूरे मामले को जिस तरह से तूल मिला उसे लेकर सीधी के पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव की भूमिका पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मुख्यमंत्री इस पूरे घटनाक्रम से अच्छे खासे नाराज हैं और इस बात की पूरी संभावना है इस मामले की गाज सीधी के एसपी पर भी गिर सकती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews