Sidhi News : 5 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आज ही कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Sidhi News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, सीधी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ गुरुवार को 5 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति कुसमी गांव की टोल टंकी के पास गांजा बेचने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना के आधार पर टीम का गठन कर मौके पर जाकर दबिश दी तो एक व्यक्ति बाइक से था। जो बाइक के ऊपर काले कलर का झोला रखे हुआ था। पुलिस को देखकर भागने लगा तभी टीम ने घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के झोले की तलाश ली तो उसमें से 5 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही आरोपी के पास से 5 हजार 500 रुपए नगद, गांजे की कीमत 41 हजार 600 रुपए, मोटरसाइकिल कीमत 30 हजार है। सभी को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने जब नाम पूछताछ की तो उसने अपना नाम नीरज कुमार साहू पिता ज्वाला प्रसाद साहूनिवासी ग्राम पोखरी टोला जिला सिंगरौली का बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आज ही कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews