Sidhi News : पैर फिसलने से किशोरी नहर में गिरी, मौत

Sidhi News : पैर फिसलने से किशोरी नहर में गिरी, मौत

Sidhi Crime News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र कुड़िया गांव में एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। इसकी वजह से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि गुरुवार को ग्राम पंचायत कुड़ियां में 18 वर्षीय किशोरी बकरी चराने के लिए जंगल की तरफ गई थी। तभी उसे प्यास लगी और वह पास में ही बह रही नहर में उतरी और पानी पीने लगी। पानी पीते समय उसका पैर फिसल गया और पैर फिसलने की वजह से वह गहरे पानी में चली गई। जहां दम घुटने की वजह से उसकी मौत हो गई है।

ग्रामीणों में दिखा गुस्सा और आक्रोश

ग्रामीणों ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। उस बच्ची का नाम रवीना खान पिता इब्रह खान है, जिसकी उम्र 18 साल है। वह नहर में हादसे का शिकार हो गई है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस 2 घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। इसके कारण से लोगों में खासा गुस्सा और आक्रोश देखा जा रहा है। बहरहाल 2 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews