
Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आए दिन रात के अपराधों के मामले सामने आते रहते हैं। कभी चोरी, तो कभी डकैती जैसे मामले लोगों के बीच खौफ पैदा कर रहे हैं। इनका भय इस कदर बना हुआ है कि लोग घर के बाहर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। केवल इतना ही नहीं, चंद मिनट के लिए भी वह अपने घर पर ताला लगाकर बाहर नहीं जा सकते हैं।
हालांकि, पुलिस द्वारा लगातार अपराधों पर अंकुश लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है, जब नशा विरोधी अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
2 मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिपराव चौकी से आरोपी अंकित जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है जो की खारा का रहने वाला है। जिसके पास से 282 नग कफ सिरप बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 51 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं, दूसरे आरोपी की पहचान राजरखन के रूप में की गई है जो भीतरी गांव का रहने वाला है। जिसके पास से 42 सीसी आनरेक्स कफ सिरप बरामद की गई है। जिसकी कीमत 8 हजार रुपये बताई जा रही है।
रामपुर नैकिन थाना की घटना
दरअसल, मामला रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। इसके बाद नशा विरोधी अभियान के तहत टीम बनाई गई और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी के पास से कार्टून जब्त हुआ। जिसके अंदर प्लास्टिक के 8 पैकेट पाए गए, जिसमें 30-30 कफ सिरप बरामद किए गए हैं। फिलहाल, दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

