
Sidhi News : मध्य प्रदेश की सीधी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां सीएम राइज स्कूल में कंप्यूटर सिस्टम चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से चोरी के सिस्टम भी बरामद किए गए है। फिलहाल, उन पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
3 महीने पहले का मामला
दरअसल, मामला 3 महीने पहले का है, जब चोरों ने सीएम राइज स्कूल में कंप्यूटर चुराए थे। जिसकी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया गया था और कड़ी मशक्कत के बाद मुखबिर की सूचना पर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना प्रभारी ने कही ये बात
मामले को लेकर कुसमी थाना प्रभारी भूपेश बैस ने बताया कि गिरफ्तार किए हुए आरोपी की पहचान मणि शंकर सेन के रूप में की गई है, जो कि पहले से ही जिला बदर आरोपी है। जिसे 23 अक्टूबर तक जिला कलेक्टर ने जिला बदर किया था। बता दें कि आरोपी भगवार गांव का रहने वाला है। उसके बावजूद वह अपनी आदतों से बात नहीं आया और गांव में चोरी छुपे इस तरह की वारदात को अंजाम देते रहे। फिलहाल, सभी से पूछताछ की जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

