
Sidhi Road Accident : मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। आए-दिन कहीं-ना-कहीं सड़क हादसे की खबर सुनने को मिलती रहती है। जिसका एक ताजा मामला सीधी जिले से सामने आया है, जहां ऑटो और पिकअप वाहन की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए है। आनन-फानन में राहगीरों द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोग और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
ग्राम डढिया का मामला
दरअसल, घटना बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डढिया की है। जब दो तेज रफ्तार वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ इक्ठ्ठा हो गई। बता दें कि हादसे में इंसान के साथ-साथ वाहनों को भी काफी क्षति पहुंची है। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही सभी घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
ये लोग हुए घायल
पुलिस के मुताबिक घायलों में राजबली सिंह उम्र 32 साल, तिलकराज सिंह उम्र 16 साल, विष्णु बहादुर सिंह उम्र 38 साल शामिल हैं जो कि ग्राम खोंचीपुर के निवासी बताए जा रहे हैं जबकि राजनाथ बैगा उम्र 25 साल सिंगरौली जिला ग्राम भितरी चितरंगी का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, पांचवां घायल जेस्मीन बेगम उम्र 38 साल ग्राम मायापुर की रहने वाली बताई जा रही हैं। फिलहाल, सभी की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

