सीधी में बाइकर्स गैंग का आतंक, 4 महिलाओं के गले से चेन छीनकर फैलाई सनसनी

सीधी में बाइकर्स गैंग का आतंक, 4 महिलाओं के गले से चेन छीनकर फैलाई सनसनी

Sidhi News : सीधी जिले में एक बार फिर बाइकर्स गैंग का आतंक देखने को मिला है। जिससे पूरे शहर में सनसनी का माहौल बना हुआ है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जहां तीन बदमाश बाइक में सवार होकर आए। जिसके बाद पलक झपकते ही विभिन्न स्थानों से चार महिलाओं के गले से चेन छीन लिया और मौकास्थल से फरार हो गए। हालांकि, ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं, अलग-अलग थानों में महिलाओं ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। इससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। फिलहाल, बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानें पूरा मामला

पहला मामला सोनाखाड़ गांव में पीड़िता जयमाला के साथ हुई। जब नवीन सब्जी मंडी के पास बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा दिखाककर गले की चेन लूट ले गए। वहीं, दूसरा मामला राम-जानकी मंदिर के पास पुनीता के साथ हुआ है जबकि तीसरा मामला अमहा का है, जहां माध्यमिक पाठशाला में पदस्थ शिक्षिका ज्योति प्रकाश शर्मा स्कूल छुट्टी हो जाने के बाद पैदल अपने घर वापस जा रही थी। तभी बाइक सवार वहां पहुंचे और गले से चेन खींचकर वहां से भाग गए। चौथा मामला जमोड़ी थाना अंतर्गत तेदुंआ गांव में स्थित वीर पेट्रोल पंप के पास का है।

शहर में दहशत का माहौल

इन सभी वारदातों से शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। सभी अगल-अगल थानों में शिकायत दर्ज कर ली गई है, जहां वारदातों को अंजाम दिया गया है वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि इन दिनों नगर में बाइकर्स गैंग खुलेआम दिनदहाड़े ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मानो पुलिस से उनको भय ही नहीं लगता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews