
Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्राम खमोनिया का मामला
दरअसल, मामला ग्राम खमोनिया का है, जहां छठी लाल रावत बाइक से अपने ससुराल रामपुर नैकिन जा रहा था। इसी दौरान रीवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में चल रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, घायल पीड़ित ने पुलिस ने इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस मामले को विवेचना में लेते हुए जांच में जुट गई है और बस के चालक व बस की पूरी जानकारी खंगालने में लग गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

