Sidhi News: सीधी जिले के जंगल में मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर

Rajasthan News

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में वृद्ध का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बता दें शव की पहचान रामदेव बैगा के रूप में की गई है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है।

गाय चराने गया था मृतक

ग्रामीणों के मुताबिक, रामदेव जंगल में गाय चराने गया था लेकिन वहां से वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। साथ ही, स्थानीय लोगों ने मिलकर वृद्ध की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं, लगातार खोजबीन के बाद जंगल में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर में किसी भी प्रकार के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हो सकती है। फिलहाल, पोस्टमार्टम में सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews