Sidhi Road Accident: जोगी पहाड़ी चौराहा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, 1 की मौत, 5 घायल

Sidhi Road Accident: जोगी पहाड़ी चौराहा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, 1 की मौत, 5 घायल

Sidhi Road Accident : सीधी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें 1 लोग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से चिकित्सालय भेजवा दिया है। वहीं, शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

जिला अस्पताल रेफर

दरअसल, मामला मझौली थाना क्षेत्र के मझौली-मड़वास मार्ग के मध्य जोगी पहाड़ी चौराहा के पास का है। जब तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमें सवार अन्य 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को प्राथमिक उपचार देकर सीधी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews