Singrauli News: 10 वर्ष के मासूम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिवार

jabalpur

Singrauli News : सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां 10 साल के मासूम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे पूरे घर में मातम का माहौल है। बता दें कि बच्चा चौथी क्लास का छात्र था। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

इस कारण लगाई फांसी

दरअसल, मामला एनसीएल कॉलोनी का है, जहां एचबी- 291 में रहने वाला रिशु उर्फ इंद्रेश सिंह पिता गुमान सिंह घर पर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा खेल रहा था। इस दौरान मां ने उसे पढ़ने के लिए डाटा। जिसके बाद इस बात पर गुस्सा होकर उसने कमरे में फांसी लगा ली। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय मां और उसका बड़ा बेटा कर्मवीर सिंह दूसरे कमरे में थे। वहीं, पिता ड्यूटी पर गए थे।

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि एनसीएल कर्मी गुमान सिंह के दोनों बच्चे क्राइस्ट ज्योति स्कूल के छात्र थे। इस घटना के बाद परिजन सदमे में है तो वहीं क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही पीएम रिपोर्ट आने के बाद बच्चे का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार भी कर दिया जाएगा।

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews