कोरोना वारियर्स के साथ बदमाशों ने की गाली गलौज, जान से मारने की धमकी

कोरोना वारियर्स के साथ बदमाशों ने की गाली गलौज, जान से मारने की धमकी

सिंगरौली/राघवेन्द्र सिंह गहरवार

एक तरफ पूरा देश कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहा है ऐसे में कोरोना को हराने के लिए कोरोना वारियर्स स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, सफाई कर्मी लगातार 24 घंटे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपना फर्ज निभा रहे है, वही दूसरी तरफ कुछ लोग इन पर हमला करने या गाली गलौज करने से भी बाज नही आ रहे हैं।

ताजा मामला सिंगरौली जिले के CHC अस्पताल खुटार से सामने आ रहा है जहाँ बीते दिन बाबुआराम पांडेय निवासी खजूरी ने अस्पताल में पहुँच कर एमएलसी को लेकर डॉक्टर से बहस करते हुए उन्हें अश्लील गालियां दी और धमकाया कि लॉक डाउन के बाद मैं तुम्हें यहाँ से फिंकवा दूँगा। इतना ही नहीं, वो जाते जाते जान से मारने की धमकी भी दे गया। आरोपी के साथ उसके 8-9 साथी भी थे जिसका पूरा वीडियो CCTV फुटेज में कैद हो गया है। डॉक्टर ने इसकी शिकायत बैढन थाना अंतर्गत खुटार चौकी में दर्ज कराई है जिसके बाद खुटार चौकी ने मामले की विवेचना करते हुए और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी बाबुआराम पांडेय पर धारा 294,186,506 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है

बता दें कि CHC शासकीय अस्पताल में 25 से 30 गांव के लोग इलाज कराने आते हैं लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों या जिला प्रशासन द्वारा एक भी गार्ड तैनात नही किया गया है। वही रात के समय चौकीदार या गार्ड न होने से नर्सों को अस्पताल में काफी भय बना रहता है क्योंकि आये दिन अस्पताल में अराजक तत्वों द्वारा अस्पताल के स्टाफ से बहस करने का मामला सामने आता रहता है। ऐसे में इस कठिन समय में एक तरफ जहां कोरोना वारियर्स का चारों तरफ लोग सम्मान कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सिंगरौली जिले में डॉक्टरों को बदमाशो द्वारा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews