होम क्वारंटाईन नियमों के उल्लंघन पर 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर

होम क्वारंटाईन नियमों के उल्लंघन पर 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर

सिंगरौली| राघवेन्द्र सिंह गहरवार| नोवेल कोरोना वायरस (Covid-19) के संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव के संबंध में समय समय पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के द्वारा आदेश पारित किये गये है। वही जिले में जिला दण्डाधिकारी द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहित 1973 धारा 144 को प्रभावशील कर संम्पूर्ण जिले मे लाकडाउन घोषित किया गया है। इस अवधि मे बाहर से आये हुये व्यक्तियो को 14 दिनो तक होम क्वारेनटाईन (Home Quarantine) किया गया है| ग्राम नौडिहवा निवासी भरतलाल पिता लाल प्रताप जिन्हे होम क्वारेनटाईन किया गया था वे घर मे न रहकर घूमते हुये पाये गये जिसके विरूद्ध तहसीलदार चितरंगी द्वारा गड़वा थाना में संबंधित के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188,269,270,271 तथा कोविड 19 रेगुलेशन 2020 एव आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्रावधानो के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

इसी तरह से डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार सरई संम्पदा सर्राफ के द्वारा लक्ष्मण साकेत पिता सिपाही लाल साकेत ग्राम मकरी के विरूद्ध थाना चौकी तिनगुड़ी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। तथा तहसीलदार देवसर के द्वारा आकाश कुमार पिता सियाराम निवासी ग्राम उज्जैनी तथा प्रयाग लाल पिता आयोध्या ग्राम उज्जैनी के विरूद्ध जियावन थाने में होम क्वारेनटाईन नियमो का उल्लघन करने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews