मोरवा थाने में शांति समिति की बैठक, घर में पढ़ी जायेगी ईद की नमाज

मोरवा थाने में शांति समिति की बैठक, घर में पढ़ी जायेगी ईद की नमाज

सिंगरौली/राघवेन्द्र सिंह गहरवार| कोरोना (Corona) संक्रमण को रोकने लागू किए गए लॉकडाउन (Lockdown) के चलते ईद की नमाज ईदगाह में न होकर लोग अपने अपने घरों में पढ़ेंगे। इतने दिनों तक शासन के निर्देशों का जिस तरह पालन किया गया है, उसी तरह ईदुल फितर मनाई जाए और सोशल डिस्टेंसिनग का ख्याल रखा जाए। उक्त बातें शांति समिति की बैठक में मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने कहीं।

गौरतलब है कि आगामी ईद त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी के निर्देशन पर सभी थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर लोगों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरों से ईद मनाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में मोरवा थाना में एसडीओपी नीरज नामदेव की अध्यक्षता में निरीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित कर क्षेत्र के सम्मानित लोग एवं मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरुओं को आमंत्रित किया गया था। जहां उन्हें शासन के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कर लोगों को कोरोना से बचने की जानकारी दी गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews