Hindi News

जन्म के बाद नवजात को अरहर के खेत मे फेंका, बमुश्किल बची जान, जांच में जुटी पुलिस

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
जन्म के बाद नवजात को अरहर के खेत मे फेंका, बमुश्किल बची जान, जांच में जुटी पुलिस

Singrauli News : सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौली गांव में अरहर की खेत में बिलखती हुयी नवजात बालिका मिली है। अंदेशा जताया जा रहा है कि प्रसव के बाद माँ ने उसे वहां छोड़ दिया था। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर खेत में पहुंचे लोगों ने देखा तो वहां नवजात बच्ची पड़ी हुयी थी। लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी तो मौके पर पहुंचकर महिलाओं ने उसे दूध पिलाया और रोती बिलखती बच्ची को शांत कराया। फिलहाल बच्ची की हालत सामान्य बतायी जा रही है।

प्रसव के तुरंत बाद फेंका
निर्दयी माँ ने नवजात बालिका को प्रसव के बाद लोकलाज या किसी अन्य कारण से बालिका को अरहर की खेत में मरने के लिए फेंक दिया परन्तु बिलखती बच्ची की आवाज सुनकर वहां काम कर रहे लोगों ने जब देखा तो जमीन पर पड़ी बच्ची को उठा लिया। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी है।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews