माड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गुमशुदा नाबालिग की तलाश सहित पांच स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

माड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गुमशुदा नाबालिग की तलाश सहित पांच स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार| सिंगरौली जिले के माड़ा थाना पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में माड़ा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश राजपूत को गुमसुदा नाबालिक की तलाश के साथ साथ पांच स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है|

आपको बता दे 22/05/2020 को गुमसुदा के पिता लालता प्रसाद कोल निवासी रौंदी ने माड़ा थाना में आवेदन दिया कि 13/05/2020 को उसकी लड़की सुधनी कोल उम्र 17 वर्ष को कोई बहला फुसला कर ले गए है तब माड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमसुदा की तलाश सुरु की गई जिसमें पाया गया कि गुमसुदा अपने रिश्तेदारी में अपनी इच्छा से घूमने के लिए छत्तीसगढ़ चली गई थी जिसके बाद माड़ा पुलिस द्वारा टीम गठित कर गुमसुदा नाबालिक लड़की को तलास कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया

वही सिंगरौली पुलिस द्वारा लगातार स्थाई वारंटियों की धर पकड़ का अभियान चलाया गया है उसी अभियान के तहत माड़ा पुलिस ने अपराध धारा 420 भादवि के फरार पांच स्थाई वारंटी संतोष शाहू,लक्ष्मी मानिकपुरी,शान्तिदास मानिकपुर,मनहरन लाल चौहान,संजीत गुप्ता सभी निवासी कोरवा छत्तीसगढ़ को माड़ा पुलिस द्वारा टीम गठित कर कोरवा छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया|

उक्त कार्यवाही में माड़ा थाना प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत, परि.उप.निरीक्षक अमन वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक आर.के.वर्मा व विजय पुष्ककार की सराहनीय भूमिका रही|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews