
सिंगरौली,राघवेन्द्र सिंह गहरवार
सिंगरौली में एक एएसआई की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। 2 दिन पहले ही बैढन थाने में पदस्थ एएसआई के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और हालत गंभीर होने की वजह से एएसआई आबू सालेम उर्फ मामू को इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां आज उनकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस खबर के बाद पूरे जिले और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। एसआई की मौत के बाद जिले में मौत का आंकड़ा 5 पर पहुंच गया है वहीं संक्रमित लोगो का आंकड़ा 188 पर पहुंच गया है। इनमें से 114 एक्टिव केस हैं जबकि 66 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

