राघवेन्द्र सिंह गहरवार/सिंगरौली के पिपरा गांव में आदिवासी मजदूर किसानों ने कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाया है। आदिवासी मजदूर किसानों का कहना है कि 4 महीने पहले बालू परिवहन के दौरान किसानों की फसल बर्बाद हो गयी थी वहीं कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा ने किसानों को आश्वसन दिया था कि उनकी फसल की भरपाई की जाएगी। लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक फसल की भरपाई नहीं हुई। नाराज किसानों ने कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा की नेता जी झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। नेता जी कहना है की मेरी सरकार है तुम लोगो को झूठे केस में फंसाकर अंदर करवा देंगे, नहीं तो चुप रहो इसी पूरे मसले को लेकर मजदूर किसानों ने कोतवाली थाना बैढन में आवेदन दाखिल किया है और न्याय की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें
1सीमेंट गोदाम में नशीली दवाओं का भंडार, कोडीनयुक्त कफ सिरप की 1318 शीशियां व 52560 टैबलेट-कैप्सूल जब्त, दो गिरफ्तार
2कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अजय सिंह की नसीहत, इस बार चूके तो 25 साल हो जायेंगे सत्ता से बाहर हुए कोई पूछेगा नहीं, मेरा तेरा नहीं एकजुट होकर चुनाव लड़ें
3सिंगरौली में बाइक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, 2 गंभीर घायल
4सिंगरौली में गरबा की धूम, मंत्री राधा सिंह ने महिलाओं के साथ किया गरबा, प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह, देखें वीडियो
