जिला कांग्रेस कमेटी ने शिक्षक दिवस पर किया सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

जिला कांग्रेस कमेटी ने शिक्षक दिवस पर किया सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर कांग्रेस कार्यालय नवानगर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने सिंगरौली शिक्षकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

इसके बाद शहर अध्यक्ष ने उपस्थित सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षकों का हल्दी कुमकुम का तिलक लगाकर पुष्प हार पहनाकर साथ में साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया है। इस कार्यक्रम में सभी उपस्थित गुरुजनों ने समाज हित व राष्ट्रहित में कार्य करने का आशीर्वाद देते हुए सिंगरौली के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही कांग्रेस पार्टी को आने वाले दिनों में उज्जवल भविष्य की कामना स्वरूप आशीर्वाद वचन प्रदान किया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितंबर भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का यह संदेश था कि मेरा जन्मदिन छात्र शिक्षक दिवस के रूप में मनाएं। वे राष्ट्रपति होते हुए भी शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा ध्यान देते रहे हैं। आज हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।।

व्याख्याता अरबी साह जमुआ, गोरख नाथ सिंह घूरीताल, मिथिला शरण श्रीवास्तव नवानगर,  कामता प्रसाद शुक्ला पचोर, शंकर प्रसाद वर्मा ढेकी, सुधांशु श्रीवास्तव घरौली, सीता राम विश्वकर्मा हर्रई, रमेश शुक्ला पचोर एव चंद्रिका दुबे कुसुमहारा को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews