
सिंगरौली/राघवेन्द्र सिंह गहरवार
कोरोना वायरस से बचने के लिए शासन प्रशासन तरफ तरफ की कोशिशें कर रही है, सिंगरौली जिले में भी नगर पालिक निगम द्वारा सेनेटाइज किया जा रहा। वहीं इन सब से हटकर सिंगरौली जिले की एक महिला सरपंच आरती राजेश सिंह द्वारा अपनी पंचायत में कोरोना के साथ साथ मच्छर के प्रकोप और अन्य बीमारी से बचाने के लिए फॉगिंग की गई।
सिंगरौली जिले में अब तक नौढिया ही एक ऐसी पंचायत है जहाँ पहली बार सरपंच की पहल पर फॉगिंग करवाई गई। अब उनके इस कार्य की हर तरफ चर्चा हो रही है वहीं अन्य पंचायत के लोगो ने भी जिला प्रशासन से मांग की है कि नौढिया पंचायत की तर्ज पर हर पंचायत में फॉगिंग करवाई जाए। गर्मियां शुरू होते ही मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है ऐसे में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिये ये अच्छा तरीका है। इसी के साथ ग्रामीणों ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए गांव में भी मास्क और सेनेटाइजर का वितरण होना चाहिए।
निदेशक और संपादक

