
राघवेन्द्र सिंह गहरवार/सिंगरौली। पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 1 लाख 33 हजार रुपये है। पुलिस ने इस गिरोह के साथ 2 एजेंटों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं एसपी अभिजीत रंजन ने खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि जिले में पैर पसार रहे अवैध कारोबारियों और गोरखधंधों को रोकने के लिए पिछले कई महीने से अभियान चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर बरगवां पुलिस ने मुख्य अन्तरर्राज्यीय गांजा तस्कर को गोंदवाली स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ 20 बी NDPS ACT की कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया और उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

