एमपी ब्रेकिंग न्यूज की खबर का असर, प्रशासन ने जब्त किया बाहरी राज्य से लाया 100 बोरी धान

एमपी ब्रेकिंग न्यूज की खबर का असर, प्रशासन ने जब्त किया बाहरी राज्य से लाया 100 बोरी धान

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। जिले में बाहरी राज्य उत्तर प्रदेश से धान व्यापारियों द्वारा धान लाकर मध्यप्रदेश में खपत की जा रही थी, जिसे लेकर एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ की टीम लगातार जांच पड़ताल में लगी हुई थी। हमारी टीम द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी गई थी कि लगातार पिकअप वाहनों से बाहरी राज्यों से धान आयात कर सिंगरौली जिले में लाया जा रहा है। इसके बाद माड़ा पुलिस ने उत्तर प्रदेश से लाई पिकअप 407 वाहन में लाए 100 धान की बोरी जब्त करते हुए आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के मार्गदर्शन और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी राजीव पाठक के देखरेख में माढ़ा थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को जब कुछ व्यापारी उत्तर प्रदेश से धान खरीदकर ग्राम रजमिलान धान उपार्जन में बिक्री के लिए लाए थे, इसकी सूचना पर एसडीएम तहसीलदार माड़ा को अवगत कराया गया। मौके पर राजेश शर्मा सहकारिता विस्तार अधिकारी एवं आर एस गुप्ता निरीक्षक सहकारिता विकास अधिकारी सिंगरौली के मौजूदगी में ग्राम रजमिलान रोड में आरोपी विनय कुमार पिता राम लल्लू (उम्र 31 वर्ष) निवासी रजमिलान के कब्जे से 100 बोरी धान जिसकी कीमत 74720 रुपए एवं एक 407 वाहन जिसकी कीमत 400000 कुल कीमत 474720 रूपये पकड़ा गया।  माड़ा पुलिस द्वारा आरोपियों पर अपराध क्रमांक 26/2021 धारा 420,418 भादवी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। एमपी ब्रेकिंग टीम लगातार इस खबर की तफ्तीश कर रही थी और एक बार फिर हमारी खबर पर प्रशासन ने एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है।S

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी माड़ा रावेन्द्र द्विवेदी,उपनिरीक्षक अमन वर्मा,सहायक उपनिरीक्षक आर.के.वर्मा.आरक्षक आलोक चतुर्वेदी,अनीष सिंह,आरक्षक चालक राकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही

आपको बता दें कि एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ सिंगरौली द्वारा लगातार उपार्जन खरीदी केंद्रों पर हो रही धांधली और भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाया जा रहा था साथी बाहर के राज्यों से धान की आयत को लेकर भी खबर प्रकाशित की जा रही थी जिसके बाद उच्च अधिकारियों उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए बीते दिन बाहरी राज्य से लाई हुई धान को जप्त कर कार्यवाही की गई, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है रोजाना सिंगरौली जिले में दो दर्जन से ज्यादा पिकप उत्तर प्रदेश से धान लेकर आते हैं और यह ध्यान लगातार व्यापारियों द्वारा मगवाया जाता है और उपार्जन केंद्रों पर बेचने की प्रक्रिया चलती है आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश की अपेक्षा धान महंगी है इसीलिए यहां के व्यापारी कम रेट में उत्तर प्रदेश से धान खरीदकर यहां महंगी रेट में बेचने का कारोबार कर रहे है

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews