पड़ोसी से मारपीट करना पड़ा महंगा, आरोपी दंपत्ति को अदालत ने भेजा जेल

पड़ोसी से मारपीट करना पड़ा महंगा, आरोपी दंपत्ति को अदालत ने भेजा जेल

सिंगरौली/राघवेन्द्र सिंह गहरवार

सिंगरौली जिले के मोरवा क्षेत्र में अपने पड़ोसी से विवाद कर मारपीट करना एक दंपत्ति को महंगा पड़ गया। न्यायालय द्वारा आरोपी पति पत्नी को जमानत से इनकार कर जेल भेज दिया गया।

जानकारी अनुसार बीते माह 24 जून को पीड़ित सविता साहू निवासी भूसा मोड़ ने मोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति संजय साहू को उसके पड़ोसी छोटेलाल साहू उसकी पत्नी व उसके नाबालिग बालक ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई है। जिसमें उसके पति की नाक भी टूट गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा तत्काल अपराध क्र 282/2020 धारा 294, 323, 506, 326, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सरनाम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह, प्रधान आरक्षक अरविंद चतुर्वेदी, डीएन सिंह, जयराम गुप्ता, आरक्षक रविदत्त पांडेय, राजन बागरी, गुलाब सिंह एवं महिला आरक्षक पूजा त्रिपाठी, ज्यांजली दुबे की सराहनीय भूमिका रही

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews