Lokayukta Action : पुलिस चौकी में 10,000 रुपये की रिश्वत लेते आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, निलंबित

Lokayukta Action : पुलिस चौकी में 10,000 रुपये की रिश्वत लेते आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, निलंबित

Rewa Lokayukta Police Action : लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने पुलिस चौकी में बेख़ौफ़ रिश्वत ले रहे पुलिस आरक्षक को रंगे हाथ पकड़ा है, पुलिस गई तो दो आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने लेकिन एक आरक्षक मौका देखकर लोकायुक्त टीम को चकमा दे गया और भाग गया, लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद एसपी मोहम्मद युसूफ कुर्रेशी ने दोनों आरक्षकों के साथ टी आई को भी निलंबित कर दिया है।

पुलिस आरक्षकों के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत

मामला सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र की नौडिहवा पुलिस चौकी का है, यहाँ तैनात दो पुलिस आरक्षकों अनूप यादव और संजीत यादव के खिलाफ आवेदक आजाद प्रसाद ने एसपी लोकायुक्त से शिकायत की थी , आवेदक ने कहा कि दोनों आरक्षकों ने एक महिला द्वारा उसके खिलाफ की गई शिकायत की एफ आई आर से बचाने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी लेकिन सौदा 30 हजार रुपये में तय हो गया, जिसकी पहली किश्त 10 हजार रुपये वो अनूप यादव को दे चुका है।

लोकायुक्त पुलिस ने बनाई ट्रेप की प्लानिंग 

शिकायतकर्ता ने आवेदन में बताया कि दोनों आरक्षक ऊपर बाकी रकम जल्दी देने के लिए दबाव बना रहे थे जिससे परेशान होकर उसने  रीवा लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की। शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरक्षकों को पकड़ने का प्लान तैयार किया।

लोकायुक्त ने आरक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा 

लोकायुक्त पुलिस ने आवेदक की आरक्षकों से बात कराई जिसपर दोनों आरक्षकों ने पुलिस चौकी नौडिहवा थाना गढ़वा में आने के लिए कहा। लोकायुक्त पुलिस आवेदक के साथ चौकी पहुंची अरु छिप गई और आवेदक आजाद प्रसाद को पुलिस चौकी भेज दिया, आवेदक ने रिश्वत की रकम 10 हजार रुपए आरक्षक अनूप यादव को दी और लोकायुक्त टीम को इशारा कर दिया इसी समय दूसरा आरक्षक संजीत यादव भाग गया और लोकायुक्त पुलिस ने आरक्षक अनूप यादव को 10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने दोनों आरक्षकों और टी आई को किया निलंबित  

लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोर आरक्षक अनूप यादव को गिरफ्तार करते हुए जब हाथ धुलवाए तो उसके हाथ गुलाबी हो गए। लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अनूप यादव, संजीत यादव दोनों गढ़वा थाने में आरक्षक पद पर पदस्थ हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद एसपी मोहम्मद यूसुफ कुर्रेशी ने आरक्षक अनूप यादव  के अलावा उसके साथी संजीत यादव और गढ़वा थाना टी आई आर पी रावत को निलंबित कर दिया है।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews