एक माह में माड़ा पुलिस को चौथी बड़ी सफलता, रेप के आरोपी को 48 घण्टे में किया गिरफ्तार

एक माह में माड़ा पुलिस को चौथी बड़ी सफलता, रेप के आरोपी को 48 घण्टे में किया गिरफ्तार

सिंगरौली|राघवेन्द्र सिंह गहरवार| सिंगरौली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत माड़ा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जंग छेड़ दी है और लगातार अपराधियो और अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए अंकुश लगाया जा रहा है | जिससे अवैध कारोबारियों सहित अपराधियों में भी खौफ पैदा हो गया है| वही एक माह के भीतर माड़ा पुलिस को चौथी बड़ी सफलता मिली है जिसमे माड़ा पुलिस ने महज 48 घंटे में रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है|

बता दे कि15 मई को रानी बसोर (परिवर्तित नाम) पिता बिहारी प्रसाद बसोर उम्र 17 वर्ष निवासी भाऊखाड़ के द्वारा माड़ा थाना में लिखित में आवेदन देकर बताया था कि आरोपी सुरेश कुमार साकेत पिता रामगोविंद साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी हटका ने उसके साथ दुष्कर्म किया है जिसके बाद माड़ा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेन्डे व अनुविभागीय अधिकारी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत की देखरेख में मामले को गंभीरता से लेते हुए माड़ा पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने की पूर्ण कोशिश की जा रही थी जिसके बाद मुखबिरो की सूचना पर आरोपी का घेराबंदी कर महज 48 घंटे में आरोपी सुरेश कुमार साकेत को गिरफ्तार कर अपराध क्र. 195/20 धारा 376,367(1),323 ताहि. एवं 4,6 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना शर्मा,उप निरीक्षक राकेश राजपूत,सहायक उपनिरीक्षक नीरज सिंह बघेल, ज्ञानेंद्र कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक उपेंद्र भदौरिया, अरुण प्रताप सिंह, आरक्षक भरतलाल मीणा, अशोक यादव, राजकुमार प्रजापति,कौशलेंद्र रावतराकेश कुमार,महिला आरक्षक संतोष मकवाना,मंजू कन्नौजे की सराहनीय भूमिका रही|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews