मध्यप्रदेश : छत्तीसगढ़ के रमदहा वाटरफॉल में डूबे सिंगरौली के 6 लोगों के शव मिले

मध्यप्रदेश : छत्तीसगढ़ के रमदहा वाटरफॉल में डूबे सिंगरौली के 6 लोगों के शव मिले

सिंगरौली, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के रमदहा वाटरफॉल में डूबे लोगों के शव मिल गए है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली से कुछ लोग रविवार को कोरिया जिले में स्थित रमदहा वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने गए थे।यहाँ पिकनिक के दौरान 7 लोग गहरे पानी में डूब गए थे, इस घटना में एक युवती को जीवित बचा लिया गय था लेकिन इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। गोताखोरों ने 3 शव रविवार को, जबकि 3 सोमवार सुबह निकाले। मामला कोटाडोल थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें…. Chhattisgarh News : रमदहा जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गए 7 लोग डूबे, 2 को बाहर निकाला, 5 लापता

रविवार को यह सभी पिकनिक मनाने निकले थे, जिसमें करीबन 3 परिवार के 12 लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि जिस वक़्त यह लोग पानी में उतरे उस वक़्त नदी का जलस्तर कम था लेकिन अचानक देखते ही देखते जलस्तर बढ़ा और 7 लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया, हालांकि इनके साथियों ने इन्हे बचाने का भरसक प्रयास किया और एक लड़की को बचा लिया लेकिन 6 लोगों को डूबने से बचाया नहीं जा सका।  मृतकों में हिमांशु, रत्नेश, श्रद्धा, ऋषभ, श्वेता और अभय शामिल हैं।

रमदहा जलप्रपात छत्तीसगढ़ की बनास नदी पर है। यह भरतपुर जनपद पंचायत में आता है। दिसंबर और जनवरी के महीने के दौरान कई नागरिक पिकनिक के लिए यहां पहुंचते हैं। यह जलप्रपात पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से विकसित है जो वर्षा के दिनों में ज्यादा आकर्षक दिखता है। यह जलप्रपात पूरी तरह से प्राकृतिक है। यहां खतरे को देखते हुए वन विभाग ने नहाने पर रोक लगा रखी है। यहाँ नहाने की मनाही का बोर्ड भी लगा हुआ है लेकिन उसके बावजूद लोग मानते नहीं है और पिकनिक की मस्ती में नदी में उतर ही जाते है।

यह भी पढ़ें… जबलपुर : आयुष्मान फर्जीवाड़े में नामी डाक्टर डॉ अश्विनी पाठक और उनकी पत्नी गिरफ्तार, होटल में चल रहा था अस्पताल

बताया जा रहा है कि रविवार को जैसे ही इस हादसे की खबर लगी मौके पर तुरंत रेस्क्यू शुरू हो गया वही खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की पल पल की जानकारी 2 राज्यों के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ से सीएम भूपेश बघेल और एमपी से शिवराज सिंह चौहान ले रहे थे। CM शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। इस हादसे में  सिंगरौली के रहने वाले योगेंद्र सिंह ने अपने दोनों बेटों को खो दिया। किसी तरह बेटी की जान बच गई, लेकिन उनके दामाद ऋषभ सिंह हादसे का शिकार हो गए। वहीं, उनके अन्य रिश्तेदार अनिल सिंह ने भी अपने बेटे ऋषभ सिंह को हादसे में गंवाया है। कमलेश सिंह ने भी अपने तीन संतानें खो दी हैं। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक फैल गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews