खुटार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

खुटार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली, राघवेंद्र सिंह गहरवार। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह द्वारा लगातार जिले में अपराध, अवैध कारोबार, नशे के साथ साथ चोरों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सभी थाने और चौकियों को इन सब पर शिकंजा कसने और कार्यवाही करने का निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद सिंगरौली पुलिस एक के बाद एक लगातार बड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी सिलसिले में खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया ने  पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक व कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण पाण्डेय के सतत निगरानी में दो अलग अलग मामले में चार आरोपियो को धरदबोचा।

इनमें दो आरोपी लक्ष्मण साकेत व मायाराम साकेत को 57 लीटर महुआ शराब जिसकी कीमत तकरीबन 11500 रुपये की बिक्री करने ले जाते समय गिरफ्तार किया गया। वहीं शराब की बिक्री के उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स भी जप्त की गई जिसकी कीमत 48000 बताई जा रही है। आरोपियों को अपराध क्र 045/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया

वहीं दूसरे प्रकरण में खुटार पुलिस ने दो चोरो को एक सबमर्सिबल पम्प व 5 मोटर पम्प के साथ गिरफ्तार किया। बता दे कि 24 जनवरी को विनोद सोनी ने चौकी में पम्प चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी वहीं 16 फरवरी राकेश शाह ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शिव मंदिर नौगई में लगा समर्सिबल पम्प चोरी हो गया है जिसके बाद चौकी प्रभारी ने दोनों ही मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए अपराध क्र 044/21 धारा 379 व अपराध क्र 309/21 धारा 379 पंजीबद्व कर जांच शुरु की। मामले में केश कुमार साकेत उर्फ गुड्डू साकेत व अमोल साकेत को गिरफ्तार किया गया और इनके पास सेएक सबमर्सिबल पम्प व 5 मोटर पम्प बरामद हुई। इस कार्यवाही में निरीक्षक अरुण पाण्डेय,चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश झारिया,प्रधान आरक्षक इंद्रभान सिंह,संतोष साकेत, सतेन्द्र अग्निहोत्री,रामबहोरी प्रजापति,आरक्षक पुष्कर पोरवाल,अशोक प्रताप सिंह,संजीत कुमार,मुनेन्द्र मिश्रा,दिलीप धाकड़,गुलाब सिंह,महिला आरक्षक शिखा मालवीया व वर्षा पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews