“ऑपरेशन शिकंजा” छह लाख रुपये के ट्रैक्टर चोर, 13 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी चढ़े माड़ा पुलिस के हत्थे

“ऑपरेशन शिकंजा” छह लाख रुपये के ट्रैक्टर चोर, 13 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी चढ़े माड़ा पुलिस के हत्थे

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार| पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा से अपराधियो में दहशत, लगातार ऑपरेशन शिकंजा को मिल रही कामयाबी।आज माड़ा पुलिस ने 600000 लाख रुपये के एक ट्रैक्टर चोर सहित 13 वर्ष से दो-दो हजार रुपये के फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है|

48 घंटे के अंदर ट्रैक्टर चोर को माड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑपरेशन शिकंजा के तहत सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश राजपूत की देखरेख में माड़ा पुलिस ने एक ट्रैक्टर चोर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।आपको बता दे कि 20 जून 2020 को रजमिलान से एक ट्रैक्टर कीमत 600000 लाख रुपये का चोरी हुआ था जिसके बाद माड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही सुरु की गई और महज 48 घंटे में ट्रैक्टर चोर आरोपी सोनू सिंह गोंड पिता झल्लर सिंह गोंड उम्र 19 वर्ष निवासी ढोढ़ी टोला को अपराध क्र 269/2020 धारा 379 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया |

13 वर्ष से फरार दो-दो हजार के स्थाई वारंटी आरोपियों चढ़े माड़ा पुलिस के हत्थे
आज माड़ा पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है 13 वर्ष से फरार 2000-2000 हजार के स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है अपराध क्र. 1207/2007 धारा 457,380 भादवि के दो आरोपी श्रीकांत पांडेय पिता युगुल किशोर पांडेय उम्र 20 वर्ष निवासी पिडरिया थाना हनुमना जिला रीवा व दूसरा आरोपी रवि नाई पिता नंदू नाई उम्र 25 वर्ष निवासी मोरवा थाना मोरवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।दोनो ही आरोपी घटना दिनांक से जमानत मिलने के बाद लगातार फरार चल रहे थे दोनो ही आरोपियों पर 2000-2000 हजार का इनाम भी घोषित था|

उक्त कार्यवाही माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय,उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत,सहायक उपनिरीक्षक नरेश सिंह बघेल,राजेश सिंह परिहार,प्रधान आरक्षक रमेश प्रसाद,गुलाब प्रसाद,उपेन्द्र सिंह भदौरिया,अरुण सिंह परिहार,आरक्षक राहुल सिंह,आलोक चौबे,राजकुमार प्रजापति,भरतलाल मीणा,रावेन्द्र सिंह,ओमप्रकाश सिंह गहरवार,रविराज सिंह,अनीष सिंह व महिला आरक्षक संतोष मकवाना की सराहनीय भूमिका रही|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews