सिंगरौली में निशुल्क लैब टेस्ट और आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था

सिंगरौली में निशुल्क लैब टेस्ट और आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था

सिंगरौली/राघवेन्द्र सिंह गहरवार. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य सदस्य संजय नामदेव ने मीडिया के माध्यम से जिला कलेक्टर सिंगरौली से देश मे फैली महामारी कोरोना विमारी से बचने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर कोरोना से संक्रमित मरीजो को चिन्हित करने के लिए निशुल्क लैब वआइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था कराएं जिससे की इस विमारी की पहचान करा उसका इलाज कराया जा सके क्यो की सिंगरौली में एक बहुत बड़ी ऐसी विरादरी है जो काफी गरीब है और वो अपना चेकप नही करा सकती जिसके कारण उसका परिवार तो तबाह होगा ही लेकिन उसके कारण दूसरे लोग भी परेशान होंगे । अगर दूसरे दृस्टि से देखें तो सिंगरौली जिले को पावर हब होने के नाते यहाँ अपने देश सहित तमाम देशों के लगभग लाखो लोग यहाँ रह कर अपना जीवन यापन करते है और उनके बच्चे भी तमाम राज्यो में जाकर पठन पाठन भी करते और उनका यहाँ आना जाना लगा रहता है और उसपे किसी का ध्यान नही रहता इस लिए सिंगरौली जिले में कोरोना के फैलने के काफी सम्भावनाये बनी हुई है।।

वही संजय नामदेव और अन्य समाज सेवी संस्थाओं का कहना है कि सिंगरौली जिले में डीएमएफ और CSR फंड का अरबो रुपया है जिला प्रशासन जिले में तहसील स्तर पर संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना टेस्ट लैब बना कर लगभग सभी लोगो का टेस्ट कराया जाय जिससे की इस महामारी को रोका जा सके जिन्दगी बची रहेगी तब हम सड़क और भवनों का इतेमाल करेंगे ।स्वाथ्य पहली प्राथमिकता होनी चाहिए इसको लेकर 23/03/2020 को समाजसेवियों की एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रखेगा।।।

बढ़ता कारवाँ/BK-NEWS ब्यरो सिंगरौली राजकुमार सिंह का कहना है की सिंगरौली में तमाम कम्पनिया स्थापित है CSR में पैसे की कमी नही है जिला कलेक्टर महोदय इसपे पहल करें और इन कम्पनियो से जिले में मास्क और सैनिटाइजर का निशुल्क वितरण कराएं जिससे की पैसे के अभाव में कोई व्यक्ति कोरोना वायरस ना फैला सके और ना खुद संक्रमित पाये।।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews