सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, गड्ढों के कारण बढ़ रही हैं दुर्घटनाएं

Road Accident

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। गुरूवार दोपहर बीजपुर रोड से बैढन आ रहे मोटरसाइकिल सवार की सड़क हादसे में जान चली गई। रमेश सोनी नाम का ये व्यक्ति गनियारी बैढन बीजपुर रोड टिकुरी टोला के पास एक मजदूर को बचाने के चक्कर में गिर पड़ा और इस हादसे में उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि एक मजदूर सड़क पार कर रहा था और सामने सड़क पर गढ्ढा था। मजदूर को बचाने के चक्कर में मोटर साइकिल सवार तेज ब्रेक लगने के बाद गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीरे चोटे आयी, उसे आनन-फानन में स्थानीय रहवासियों द्वारा जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सड़क पार करने वाला मजदूर पिपरा कुरण्ड का रहने वाला है, जिसकी मोटर साइकिल से टकराने के कारण र में चोट एवं पैर में चोटे आई हैं। उसका जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उपचार जारी है।

सिंगरौली जिला जिसे मुख्यमंत्री ने सिंगापुर का नाम दिया है, यहां सड़कें पूरी तरफ से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और आये दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। वहीं दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करना भी हादसों की गंभीरता को बढ़ाता है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अगर मोटरसाइकिल सवार हेलमेट लगाया होता तो उसके सिर में चोट न लगती जिससे उसकी जान बच सकती थी।

बीजपुर रोड गनियारी के टिकुरी टोला स्थानीय रहवासियों और आदर्श जीनियस स्कूल गनियारी स्कूल प्रबन्धक ने गति अवरोधक (ब्रेकर) और सड़क को गड्ढा मुक्त कराने हेतु नगर पालिक सिंगरौली प्रशासन से माँग की है। इसके पहले भी कई बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सिंगरौली द्वारा गति अवरोधक (ब्रेकर) निर्माण कराने की गयी थी, लेकिन इसपर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews