
सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। सिंगरौली में संपूर्ण लॉकडाउन (total lockdown) के दौरान नियमों का सख्ती से पालन कराने एवं नगर निगम (municipal corporation) द्वारा किए जा रहे सैनिटाइजेशन (sanitization) की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज कलेक्टर (collector) एवं जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन मीणा के साथ अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, निगमायुक्त आरपी सिंह नवानगर, टी.आई यू पी सिंह समेत पूरा प्रशासनिक अमला अलसुबह ही मोरवा (morwa) पहुँचा।
यह भी पढ़ें…कांग्रेस उपाध्यक्ष का कोरोना से निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि
यहां पूर्व से ही संपूर्ण लॉकडाउन का पालन करने के लिए पुलिस बल के साथ भ्रमण कर रहे एसडीओपी राजीव पाठक ने कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को सम्पूर्ण व्यवस्था के बारे में जानकारी देकर उन्हें अवगत कराया। जिसके बाद जिला कलेक्टर ने अधिकारियों सहित बस स्टैंड समेत बाजार एवं सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा आने जाने वाले राहगीरों से घरों से निकलने का कारण पूछा गया। वहीं लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की हिदायत भी दी गई।
यह भी पढ़ें… टोसी इंजेक्शन की जगह पानी भर के बेचता था ठग, ठगी से जमा ली घर-गृहस्थी, गर्लफ्रैंड को दिए गिफ्ट
इसके बाद कलेक्टर द्वारा MP-UP सीमा खनहना चेक पोस्ट पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। यहां उन्होंने सुरक्षा में तैनात प्रहरियों को सीमा पर पूरी तरह पाबंदी बनाए रखने की हिदायत भी दी। वहीं चेकपोस्ट पर ड्यूटी कर रहे कर्मियों के भोजन की व्यवस्था करने के लिए भी उन्होंने निर्देशित किया। अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने क्षेत्र में चल रहे औद्योगिक एवं ओबी कंपनियों के वाहनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने के आदेश दिए।
CTO और डिजिटल हेड

