Singrauli News: BJP नेताओं ने रख ली पार्टी की मोटर साइकिल, पुलिस थाने में शिकायत

कार्यालय मंत्री कुशवाह ने शिकायत में कहा कि कई बार इनसे कहा गया कि मोटर साइकिल वापस कर दें लेकिन ये लोग उसे अपने घर ले गए हैं, इस सम्बन्ध में प्रदेश कार्यालय को भी जानकारी दी गई और अब उनके निर्देश पर आपको ये शिकायत कर रहे हैं।
Singrauli BJP Office

Singrauli News: भारतीय जनता पार्टी अपने नेताओं को अनुशासित बताती है और इस बात का उल्लेख करती है कि वो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और उसका कार्यकर्ता उसकी रीढ़ है लेकिन पार्टी की इसी इस रीढ़ ने एक ऐसा काम किया है कि मामला पुलिस थाने पहुंच गया है, कार्यालय मंत्री ने पुलिस से मामला दर्ज कर जल्दी मोटरसाइकिल दिलवाने का अनुरोध किया है।

भाजपा के कार्यालय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस में शिकायत की 

सिंगरौली जिले के तीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान उपलब्ध कराई गई मोटर साइकिलों को हड़पने के आरोप लग रहे हैं, उनके खिलाफ पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाह ने कोतवाली में एक शिकायती आवेदन दिया है और मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है।

तीन कार्यकर्ताओं पर पार्टी की मोटर साइकिल हड़पने के आरोप 

शिकायती आवेदन में कार्यालय मंत्री ने बताया कि विधानसभा चुनाव एक दौरान पार्टी ने विधानसभा विस्तारकों को पार्टी के प्रचार के लिए मोटर साइकिलें दी थी, शालिक राम साहू, हेमंत पाण्डेय और हरेन्द्र तिवारी को भी मोटर साइकिल मिलीं थीं लेकिन इन तीनों ने चुनाव ख़त्म हो जाने के बाद भी मोटर साइकिलें कार्यालय को वापस नहीं की।

एफआईआर करने पुलिस में दिया शिकायती आवेदन

कार्यालय मंत्री कुशवाह ने शिकायत में कहा कि कई बार इनसे कहा गया कि मोटर साइकिल वापस कर दें लेकिन ये लोग उसे अपने घर ले गए हैं, इस सम्बन्ध में प्रदेश कार्यालय को भी जानकारी दी गई और अब उनके निर्देश पर आपको ये शिकायत कर रहे हैं, इन तीनों कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर मोटर साइकिल वापस दिलाने की कृपा करें।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1818906128912154765

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews