
BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI
Singrauli News : रिश्तों को शर्मसार कर अपनी बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले कलयुगी पिता को मोरवा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके बाद कल उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
क्या है पूरा मामला
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, अपनी 12 वर्षीय नाबालिका पुत्री से दुराचारी को अंजाम देने वाले सौतेले पिता मोहम्मद आलम खान निवासी आदर्श गंगा स्कूल के समीप मढौली को मोरवा पुलिस ने मंगलवार शाम रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि कल उसकी 12 वर्षीय नाबालिक बेटी ने अपनी मां के साथ आकर थाने में अपने पिता के विरुद्ध तहरीर दर्ज कराई थी की उसके पिता ने देर रात उससे दुष्कर्म किया है, वहीं किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।
इस मामले में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देश एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी द्वारा आरोपी पिता के विरुद्ध बीएनएस 2023 की धारा 65(2), 351(3) एवं पोस्को एक्ट की धारा 5, 6 के तहत मामला पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया था। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर टीम गठित कर आरोपी पिता की तलाश की जा रही थी। आरोपी की खोजबीन में लगी टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि वह देर शाम रेल मार्ग से फरार होने की फिराक में है। पुलिस ने आज शाम घेराबंदी कर आरोपी को रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया, जिससे कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक एन.पी.तिवारी, रामनरेश शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक उमेश अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह परिहार, संजय सिंह परिहार, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, आरक्षक कमलेश तिवारी, महिला आरक्षक रामकाली पनिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट
