सिंगरौली: ADM के ड्राइवर ने किया सुसाइड, मामला संदिग्ध, तीन दिन पहले गनर से हुआ था विवाद

Singrauli--The-driver-of-ADM-did-the-suicide--the-case-was-suspected

सिंगरौली| राघवेंद्र सिंह| अपर कलेक्टर सिंगरौली के चालक के संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड करने का मामला सामने आया है| बताया जा रहा है बीते एक हप्ते पूर्व अपर कलेक्टर ऋजु वाफना के साइड गनर उमेश सिंह व चालक के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा था कि साइड गनर को चालक पर बंदूक दिखाने की नौबत आ गयी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही| 

जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर ऋजु बाफना के ड्राइवर सौरव मिश्रा ने बीती रात में आत्महत्या कर ली| अभी तक इसका कारण सामने नहीं आया है| वहीं परिजनों ने अपर कलेक्टर के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है|  बताया जा रहा है कि अपर कलेक्टर ऋजु वाफना के चालक शौरभ मिश्रा कई दिनों से परेशान चल रहा था| वहीं चर्चा है कि मौत जहरिला पदार्थ खाने के कारण हुई है। हालांकि यह कितना सत्य है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा लेकिन ऐसे संदिग्ध मौत से शहर में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है| मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है| पुलिस मामले की जांच कर रही है|  

एडीएम ऋजु बाफना के ऊपर मुकदमा दर्ज हो परिजन अड़े

मिली जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर ऋजु बाफना के ड्राइवर सौरव मिश्रा ने कल रात में की थी आत्महत्या, कारण अज्ञात पुलिस जुटी जाँच में नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयन्त पहुँचे, परिजनों की मांग है कि अपर कलेक्टर – रिजु बाफना के ऊपर मुकदमा दर्ज हो तभी शव को सुपुर्दगी करेंगे ।

नेहरू इमरजेंसी गेट पर लगे नारे।काफी संख्या में लोग उपस्थित स्थिति बिगड़ने की आशंका ।।जिम्मेदार अधिकारी नही ले पा रहे है ठोस कोई निर्णय।।

मौके पर मुख्य रूप से एसडीएम, तहसीलदार, नगर पुलिस अधीक्षक,  विंध्यनगर निरीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद है

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews