Commonwealth Games 2022 : वेटलिफ्टिंग में अचिंता शुलि ने जीता भारत के लिए तीसरा गोल्ड

Commonwealth Games 2022 : वेटलिफ्टिंग में अचिंता शुलि ने जीता भारत के लिए तीसरा गोल्ड

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारत का यहां कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में भारत के अचिंता शुलि ने 173 कि.ग्रा केटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्नेच राउंड में 143 कि.ग्रा वहीं क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 कि.ग्रा के साथ कुल 313 कि.ग्रा भार उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

ऐसा रहा प्रदर्शन

स्नेच राउंड

पहला प्रयास – 137 कि.ग्रा
दूसरा प्रयास – 140 कि.ग्रा
तीसरा प्रयास – 143 कि.ग्रा

क्लीन एंड जर्क राउंड

पहला प्रयास – 166 कि.ग्रा
दूसरा प्रयास – 170 कि.ग्रा (असफल)
तीसरा प्रयास – 170 कि.ग्रा

बता दे, इससे पहले मीराबाई चानू ने 49 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण, महादेव सारगर और बिंद्यारानी देवी ने महिला एवं पुरुष के 55 कि.ग्रा में रजत पदक वहीं 61 कि.ग्रा में गुरुराज पुजारी ने कांस्य और जेरेमी लालरिननुंगा ने 67 कि.ग्रा में गोल्ड पदक पर कब्जा जमाया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews