पाकिस्तानी यूट्यूबर की ICC को धमकी! कहा – ‘अगर भारत में ऑफिस होता तो उड़ा देते…., जानिए पूरा मामला

पाकिस्तान के एक चर्चित यूट्यूबर और एक्टर अरसलान नसीर ने ICC चैयरमेन जय शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसने क्रिकेट जगत से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अब यह बयान चर्चा में आ गया हैं।
पाकिस्तानी यूट्यूबर की ICC को धमकी! कहा - 'अगर भारत में ऑफिस होता तो उड़ा देते...., जानिए पूरा मामला

पाकिस्तान के यूट्यूबर अरसलान नसीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यूट्यूबर ने ICC को लेकर बेहद आपत्तिजनक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया। भारत में ICC ऑफिस होने की स्थिति में “बम” से उड़ाने जैसी धमकी दी है जिसके बाद इस बयान ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत-पाक मैच को लेकर पहले से तनाव बना हुआ है।

दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में साफ किया था कि उनकी टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप में तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगी। इस फैसले के बाद पाकिस्तान में कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं है।

जानिए अरसलान नसीर ने क्या कहा?

वहीं अब इसी बीच अरसलान नसीर का यह बयान सामने आया, जिसमें अरसलान नसीर ने ICC के दुबई ऑफिस का जिक्र करते हुए कहा कि ‘वहां ऑफिस सुरक्षित है, लेकिन अगर यह भारत में होता तो अंजाम कुछ और होता।’ हालांकि अब इस बयान ने सुरक्षा को लेकर एक बड़ा मुद्दा खड़ा कर दिया है। दरअसल अरसलान नसीर का वीडियो सामने आते ही विवाद इसलिए गहरा गया, क्योंकि इसमें सिर्फ गुस्सा या विरोध नहीं, बल्कि सीधी हिंसा की बात कही गई है। अरसलान नसीर ने यह भी कहा कि “ICC एक छोटा सा ऑफिस है और वहां बैठकर आराम से यूट्यूब और नेटफ्लिक्स देखो।”

सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर विरोध

दरअसल सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने इस बयान की आलोचना की है। वहीं इस पूरे विवाद में अरसलान नसीर ने ICC चेयरमैन जय शाह को भी निशाना बनाया। हालांकि वीडियो में सीधे तौर पर कोई ठोस आरोप जय शाह पर नहीं लगाए गए हैं, लेकिन जिस लहजे में बात की गई है, उसने विवाद को और बड़ा दिया है। दरअसल 7 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में पाकिस्तान का पहला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ है, लेकिन भारत के खिलाफ मैच से इनकार करने का फैसला अब सवालों के घेरे में है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews