
आज क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। आज क्रिकेट के मैदान पर कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें एशिया कप 2025 के खिताब के लिए भिड़ेंगी। एक तरफ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे तो दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा। 41 सालों में पहली बार ऐसा अवसर बना है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप के फाइनल मुकाबले में आमने-सामने हो रही हैं।
भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने होती हैं तो लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। लोग इस मुकाबले को किसी भी हालत में देखना चाहते हैं। लेकिन एशिया कप 2025 में डिज्नी हॉटस्टार पर यह मुकाबला नहीं आ रहा है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि इसे फ्री में कैसे देखा जा सकता है।
जानिए कहां देख सकते हैं मैच?
जानकारी दे दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला भी एशिया कप 2025 के बाकी मुकाबलों की तरह सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क में सोनी स्पोर्ट्स 1, 2, 3 और 5 पर इस मुकाबले को लाइव देखा जा सकता है। हालांकि इसके लिए यूजर्स को सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है।
क्या फ्री में देखा जा सकता है मैच?
लेकिन सवाल उठता है कि क्या इस मुकाबले को फ्री में भी देखा जा सकता है? बिल्कुल, इस मुकाबले को फ्री में देखा जा सकता है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह हाई वोल्टेज मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी फ्री में प्रसारित किया जाएगा। अगर आपके पास डीटीएच या केबल कनेक्शन है तो बिना किसी अतिरिक्त खर्च के आप इस मैच को लाइव टीवी पर देख सकते हैं। आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इसका फ्री में मजा ले सकते हैं।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

