19 अगस्त को होगा एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन दो खिलाड़ियों में से किसे मिलेगा मौका?

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 19 अगस्त को किया जाएगा। बीसीसीआई चयन की दुविधाओं में उलझी हुई है। दरअसल, इस बार ओपनिंग बल्लेबाजी को लेकर बड़े खिलाड़ियों में टक्कर है और सभी खिलाड़ी शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में किसे मौका दिया जाएगा, यह फैंस को दुविधा में डाल रहा है।
19 अगस्त को होगा एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन दो खिलाड़ियों में से किसे मिलेगा मौका?

9 सितंबर से एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। इस टूर्नामेंट में भारत अपने सभी मुकाबले दुबई क्रिकेट मैदान पर खेलने वाला है। लीग मैच में भारत 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा, जबकि 19 तारीख को ओमान की टीम से मुकाबला होगा। बता दें कि एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए अब तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया था। लेकिन अब तारीख सामने आ चुकी है।

दरअसल, एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा 19 अगस्त को की जाएगी। हालांकि, एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों की यह रेस बेहद ही दिलचस्प होने वाली है। देखना होगा कि चयन समिति किन खिलाड़ियों को मौका देती है।

कौन होगा ओपनर बल्लेबाज?

दरअसल, सबसे बड़ा सवाल यह है कि ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए किन खिलाड़ियों को चुना जाए। इस लिस्ट में शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा का नाम शामिल है, जबकि इस लिस्ट में केएल राहुल भी शामिल हैं। अब इन चार बल्लेबाजों में से बीसीसीआई किन दो बल्लेबाजों को टीम में शामिल करती है, यह देखना मजेदार होगा। जबकि श्रेयस अय्यर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह लगभग तय मानी जा रही है। लेकिन संजू सैमसन और तिलक वर्मा का नाम टीम में शामिल होगा या नहीं, यह भी सवाल बना हुआ है।

इन दो खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का एशिया कप की टीम को लेकर मानना है कि अगर टीम में शुभमन गिल को शामिल किया जाता है, तो संजू सैमसन का बैटिंग ऑर्डर बदलकर पांचवें नंबर पर करना होगा। लेकिन संजू सैमसन के लिए यह स्थिति सही नहीं होगी। पांचवें नंबर पर संजू सैमसन का बल्ला एकदम शांत नजर आता है। उनका स्ट्राइक रेट 171 जबकि औसत 20 पर आ जाता है। उन्होंने पांचवें नंबर पर अब तक कुल 62 रन बनाए हैं। लेकिन बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जा सकता है। अगर उन्हें टीम में शामिल किया जाए, तो वह ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। 19 तारीख को यह साफ हो जाएगा कि एशिया कप के टूर्नामेंट में किन खिलाड़ियों को मौका मिलने वाला है।

एशिया कप 2025 के लिए भारत की संभावित टीम इस प्रकार हो सकती है

यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल/संजू सैमसन, रियान पराग, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews