Hindi News

एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान टीम खेलेगी यह महत्वपूर्ण सीरीज, जानिए कितना मिलेगा फायदा?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक और सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 29 अगस्त को होने वाला है। दरअसल, यहां एक ट्राई सीरीज होने वाली है जिसमें पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान और यूएई की टीमें शामिल हैं।
एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान टीम खेलेगी यह महत्वपूर्ण सीरीज, जानिए कितना मिलेगा फायदा?

एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट 9 अगस्त से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों ने इसके लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान ने न सिर्फ एशिया कप के लिए स्क्वॉड का ऐलान किया है, बल्कि एशिया कप से पहले होने वाली ट्राई सीरीज के लिए भी टीम जारी की है। पाकिस्तान की टीम एशिया कप से पहले एक महत्वपूर्ण सीरीज खेलने वाली है।

पाकिस्तान की टीम एशिया कप में अपना पहला मुकाबला 12 सितंबर को खेलेगी, जबकि 14 सितंबर को भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच होगा। लेकिन इस एशिया कप के टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान की टीम एक अहम ट्राई सीरीज खेलेगी।

टी20 फॉर्मेट में ही खेली जाएगी ट्राई सीरीज

दरअसल, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई की टीमों के बीच होने वाली यह ट्राई सीरीज इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये तीनों टीमें एशिया कप में भी शामिल होंगी। इन तीनों टीमों ने एशिया कप और ट्राई सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। ट्राई सीरीज टी20 फॉर्मेट में ही खेली जाएगी। सीरीज में पहले दिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला 29 अगस्त को खेला जाएगा, जबकि अगले दिन 30 अगस्त को पाकिस्तान के सामने यूएई की चुनौती होगी।

कब खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?

बता दें कि ट्राई सीरीज में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी। इसके बाद तीन टीमों में से जो दो टीमें शीर्ष पर रहेंगी, उनके बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप से ठीक चार दिन पहले यानी 7 सितंबर को ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस फाइनल मुकाबले में वही टीमें खेलेंगी जिन्हें एशिया कप टूर्नामेंट के लिए तैयारी का मौका मिलेगा। बता दें कि एशिया कप में कुल आठ टीमें शामिल रहेंगी जिनमें भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, यूएई, ओमान, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें शामिल हैं।